MATH GENERAL KNOWLEDGE ENGLISH QUIZ
भूगर्भीय संरचना
भूवैज्ञानिक क्षेत्र व्यापक रुप से भौतिक विशेषताओं का पालन करते हैं और इन्हें तीन क्षेत्रों के समूह में रखा जा सकता है:
- हिमालय पर्वत शृंखला और उनके संबद्ध पर्वत समूह।
- भारत-गंगा मैदान क्षेत्र।
- प्रायद्वीपीय क्षेत्र।
उत्तर में हिमालय पर्वत क्षेत्र और पूर्व में नागालुशाई पर्वत, पर्वत निर्माण गतिविधि के क्षेत्र है। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग जो वर्तमान समय में विश्व का सार्वधिक सुंदर पर्वत दृश्य प्रस्तुत करता है, 60 करोड़ वर्ष पहले समुद्री क्षेत्र में था। 7 करोड़ वर्ष पहले शुरू हुए पर्वत-निर्माण गतिविधियों की शृंखला में तलछटें और आधार चट्टानें काफ़ी ऊँचाई तक पहुँच गई। आज हम जो इन पर उभार देखते हैं, उनको उत्पन्न करने में अपक्षय और अपरदक ने कार्य किया। भारत-गंगा के मैदानी क्षेत्र एक जलोढ़ भूभाग हैं जो दक्षिण के प्रायद्वीप से उत्तर में हिमाचल को अलग करते हैं।
प्रायद्वीप सापेक्ष स्थिरता और कभी-कभार भूकंपीय परेशानियों का क्षेत्र है। 380 करोड़ वर्ष पहले के प्रारंभिक काल की अत्याधिक कायांतरित चट्टानें इस क्षेत्र में पायी जाती हैं, बाक़ी क्षेत्र गोंदवाना के तटवर्ती क्षेत्र से घिरा है, दक्षिण में सीढ़ीदार रचना और छोटी तलछटें लावा के प्रवाह से निर्मित हैं।
भौगोलिक स्थिति
पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में 804‘ उत्तरी आक्षांश 3706 उत्तरी अक्षांश तथा 6807‘ पूर्वी देशान्तर से 97025‘ पूर्वी देशान्तर के बीच 32,87,782 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तृत भारत हिन्द महासागर के उत्तरी में स्थित है। इस प्रकार इसका अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार लगभग 300 है। भारत की मुख्य भूमि से दूर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का दक्षिणतम बिन्दु 'इन्दिरा प्वाइंट' 6030‘ उत्तरी अक्षांश पर ग्रेट निकोबार में स्थित है।
8201/2 पूर्वी देशान्तर इसके लगभग मध्य से होकर गुजरती है, जो कि देश का मानक समय भी है। पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 2,933 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 3,214 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी तथा द्वीप सहित जलीय सीमा की लम्बाई 7516,6 किमी है। मुख्य धरातलीय भाग की समुद्री सीमा की लम्बाई 6100 किमी है। यदि अंडमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप द्वीप समूहों को भी सम्मिलित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7516.6 किमी हो जाती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। इससे बड़े 6 देश हैं - रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमरीका, ब्राजील तथा आस्ट्रेलिया। इसके विपरीत भारत पाकिस्तान से 4 गुना, फ्रांस से 6 गुना, जर्मनी से 9 गुना तथा बांग्लादेश से 23 गुना बड़ा है। भारत का धुर दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा से मात्र 876 किमी दूर है।